{"_id":"636260c21de03c3f8f74ab19","slug":"unmarried-girl-gave-birth-to-a-girl-child-in-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: बिन ब्याही युवती ने जन्मी बच्ची, नवजात की मौत, पिता का आरोप- उसका होने वाला दामाद है बच्ची का पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: बिन ब्याही युवती ने जन्मी बच्ची, नवजात की मौत, पिता का आरोप- उसका होने वाला दामाद है बच्ची का पिता
Wed, 02 Nov 2022 05:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 02 Nov 2022 05:52 PM IST
सार
बबेरू कोतवाली क्षेत्र में एक बिन ब्याही युवती ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को हालत गंभीर होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, पीड़िता के पिता का आरोप है कि बच्ची का पिता उसका होने वाला दामाद है।
विज्ञापन
नवजात का जन्म
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बिन ब्याही युवती ने नानी के घर में बच्ची को जन्म दिया। हालत गंभीर होने पर नवजात को बबेरू सीएचसी में बुधवार को भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि उसका होने वाला दामाद ही बच्ची का पिता है।
विज्ञापन
अब वह इनकार कर रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी मजदूर ने बताया कि 19 वर्षीय पुत्री की शादी पड़ोसी गांव में एक प्रवासी मजदूर के साथ तय की थी। उसका तिलकोत्सव कर दिया था और नवंबर में शादी होनी थी। इस बीच पुत्री के गर्भवती होने का पता चला।
विज्ञापन
पुत्री ने गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता उसके होने वाले पति को बताया। जब पिता ने वर पक्ष से बात की, तो युवक मुकर गया। उल्टा उसकी पुत्री पर आरोप लगा दिए। लोक लाज के भय से पुत्री को नानी के घर भेज दिया। वहां तीन दिन पहले पुत्री ने बच्ची को जन्म दिया। नवजात की हालत ने पर बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर बुधवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
बबेरू इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि युवती गर्भवती थी। उसकी शादी तय थी। पिता का आरोप है कि होने वाला दामाद ही बच्ची का पिता है। पिता की ओर से अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नवजात का पोस्टमार्टम कराया गया है।