फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Unknown woman's body found in drain in Etawah, police engaged in investigation

Etawah News: महिला की गोली मारकर हत्या, नाली में फेंका गया शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 22 Jun 2022 05:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 Jun 2022 05:01 PM IST
सार

ऊसराहार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Unknown woman's body found in drain in Etawah, police engaged in investigation
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के ताखा में महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव ऊसराहार थाना क्षेत्र के कौआ गांव के नाग देवता मंदिर के पास नाली में फेंक दिया गया। सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। एसएसपी ने डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कौआ गांव से पीसापुरा गांव को जाने वाली सड़क पर गांव के बाहर करीब एक किमी दूरी पर खेतों पर नाग देवता का मंदिर है। बुधवार सुबह खेतों पर आए ग्रामीणों ने महिला का शव नाली में पड़ा देखा। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। एसएसपी जय प्रकाश सिंह, एसपी देहात सत्यपाल सिंह और सीओ भरथना विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

विज्ञापन

महिला की दाहिनी कनपटी के ऊपर सिर पर गोली लगी थी। एसएसपी ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर घटना स्थल की जांच कराई। शिनाख्त न होने पर आसपास के जिलों की पुलिस को भी सूचित किया गया है। मृत महिला  गुलाबी रंग की साड़ी पहने है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है।

महिला के दाहिनी कनपटी के ऊपर सिर पर गोली लगी है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मार्चरी में रखवाकर शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच के लिए ऊसराहार थाना पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। - जय प्रकाश सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed