{"_id":"6adf9f1748cb01671e0d7ea4","slug":"raslila-gives-the-message-of-devotion-towards-god-etawah-news-c-216-1-etw1012-152088-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ईश्वर के प्रति समर्पण का संदेश देती है रासलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ईश्वर के प्रति समर्पण का संदेश देती है रासलीला
Tue, 27 Oct 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो 08 भगवान कृष्ण के मयूर नृत्य का मंचन करते कलाकार। संवाद
जसवंतनगर। कस्बे की ऐतिहासिक मैदानी रामलीला के लंका मंच पर रविवार देर शाम भगवान श्रीकृष्ण जन्म लीला का मंचन किया गया। रात नौ बजे वृंदावन से आई रासलीला मंडली रंग रसिया के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़े प्रसंगों को प्रस्तुत किया। कलाकारों के अभिनय और संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की लीला के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। धार्मिक मान्यताओं और पुराणों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं प्रेम, भक्ति और ईश्वर के प्रति समर्पण का संदेश देती हैं। श्रीमद्भागवत महापुराण के दशम स्कंध में वर्णित रास पंचाध्यायी में श्रीकृष्ण की रासलीला का विस्तार से वर्णन है। रासलीला को जीवात्मा और परमात्मा के आध्यात्मिक प्रेम व अनन्य भक्ति के प्रतीक के रूप में समझा जाता है।
यह संदेश भी मिलता है कि सच्ची भक्ति में अहंकार का त्याग और ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण महत्वपूर्ण है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अन्याय और अत्याचार के अंत तथा धर्म की स्थापना का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर श्री रामलीला महोत्सव समिति के प्रबंधक राजीव कुमार गुप्ता, उप प्रबंधक अजेंद्र सिंह गौर, शुभश्री गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)