फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Unknown vehicle hit the bike, painful death of retired soldier, police said action will be taken on Tahrir

Hardoi: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, सेवानिवृत्त फौजी की दर्दनाक मौत, पुलिस बोली- तहरीर पर होगी कार्रवाई

Sun, 25 Jun 2023 02:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Jun 2023 02:52 PM IST
सार

Hardoi Accident: बिलग्राम रोड पर छोहे पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सुरसा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव खेत देखने के लिए बाइक से गया था।

विज्ञापन
Unknown vehicle hit the bike, painful death of retired soldier, police said action will be taken on Tahrir
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बिलग्राम रोड पर छोहे पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में सेवानिवृत्त फौजी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद मृतक के परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन

कोतवाली शहर के मोहल्ला आजादनगर निवासी रामकुमार (58) पुत्र चंदर कुछ साल पहले आर्मी से सेवानिवृत्त हुए थे। परिजनों के मुताबिक रविवार की सुबह रामकुमार खेत देखने के लिए सुरसा थाना के बहादुरपुर गांव गए थे। वहीं से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

इसी समय कोतवाली शहर के छोहे पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल अवस्था में रामकुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामकुमार के दो पुत्री और एक पुत्र है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि परिजनों से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed