{"_id":"68d436d8d858366db002b41a","slug":"unknown-vehicle-crushed-three-people-sleeping-on-the-roadside-killing-a-mother-and-son-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे सो रहे तीन लोगों को कुचला, मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे सो रहे तीन लोगों को कुचला, मां-बेटे की मौत
Wed, 24 Sep 2025 11:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
मां-बेटे की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अरवल थाना क्षेत्र में कुसुमखोर - श्रीमऊ मार्ग पर सड़क किनारे पन्नी तान कर सो रहे तीन लोगों को किसी तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। बुधवार रात हुई घटना में मां - बेटे की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन
अरवल थाना क्षेत्र के जसमई निवासी इंद्रपाल खेती करते हैं। उनका मकान सड़क के किनारे था। कुसुमखोर श्रीमऊ मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान उनका मकान सड़क की सीमा में आ गया था।इसके बाद से वह अपने परिवार समेत सड़क किनारे ही पन्नी के नीचे गुजर बसर कर रहे हैं। इंद्रपाल ने बताया कि बुधवार रात पन्नी के नीचे उनकी पत्नी गायत्री(30) और पुत्र प्रिंस (7) सोए थे। पास ही दूसरी पन्नी के नीचे इंद्रपाल के बड़े भाई कृष्ण कुमार (60) भी सोए थे।इसी दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को कुचल दिया। गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रिंस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में मृत घोषित कर दिया गया। कृष्ण कुमार का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में चल रहा है।
विज्ञापन