फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Unique wedding in hamirpur,  The groom Yogi got a bulldozer in dowry

अनोखी शादी : दूल्हे 'योगी' को दहेज में मिला बुलडोजर, बोला- ससुर ने दिया सरप्राइज गिफ्ट, पहले दिन ही मिला काम

Sat, 17 Dec 2022 01:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Dec 2022 01:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दहेज का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां लड़की के पिता ने होने वाले दामाद को दहेज में बुलडोजर ही दे दिया और साथ में बेटी को एक नसीहत भी दी। 

विज्ञापन
Unique wedding in hamirpur,  The groom Yogi got a bulldozer in dowry
दहेज में मिला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में एक अनोखी शादी हुई है, जिसमें दूल्हा बने 'योगी' को दहेज में बुलडोजर मिला है। दूल्हे को दहेज में मिले बुलडोजर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं जिले में किसी को दहेज में बुलडोजर देने का यह पहला मामला सामने आया है।

विज्ञापन


विधान सभा चुनाव में यूपी के बुलडोजर की खूब चर्चा पूरे देश में हुई थी। दिनोंदिन बुलडोजर का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस बीच जिले में एक शादी में दहेज में बुलडोजर मिलने की चर्चा सोशल मीडिया में सुर्खियों पर है। यह विकास खंड सुमेरपुर ग्राम देवगांव निवासी  रिटायर्ड फौजी परशुराम की बेटी नेहा की शादी है।
विज्ञापन


दहेज में लग्जरी कार नहीं, दिया है बुलडोजर
बेटी की शादी 15 दिसंबर को सौंखर निवासी नेवी में जॉब कर रहे योगेंद्र उर्फ योगी प्रजापति के साथ हुई है। शादी समारोह सुमेरपुर के एक गेस्ट हाउस से संपन्न हुआ। इसमें रिटायर्ड फौजी ने बेटी को दहेज में कोई लग्जरी कार नहीं बल्कि बुलडोजर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 दिसंबर को जब बेटी बुलडोजर के साथ विदा हुई तो लोग देखते रह गए। परशुराम प्रजापति का कहना है कि बेटी अभी यूपीएससी की तैयारी कर रही है। अगर नौकरी नहीं लगी तो, इससे रोजगार मिल सकेगा। वहीं योगी को मिले बुलडोजर की चर्चा लोगों की जुबान पर है।

ससुर ने दिया सरप्राइज गिफ्ट
नैवी में जाब कर रहे योगेंद्र उर्फ योगी का कहना है कि वह नौकरी कर रहे हैं। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। घरवालों ने मर्जी से शादी की है। उन्होंने दहेज लेने से मना कर दिया था। साथ ही, किसी भी तरह की मांग नहीं की थी, लेकिन ससुर साहब ने उन्हें बुलडोजर का सरप्राइज दिया है। 

गांव पहुंचते ही बुलडोजर से मिला रोजगार
शादी में बुलडोजर मिलने की खबर प्रकाशित हुई, तो आम लोगों में इसकी चर्चा होने लगी। योगी के घर लोग बुलडोजर देखने को पहुंच रहे हैं। योगेंद्र ने बताया कि बुलडोजर रोजगार भी मिल गया है। उसे पहले दिन बिवांर में पाइप लाइन की खोदाई के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed