{"_id":"65ddff317bf0bbfe0f0a2c97","slug":"unique-case-groom-arrived-with-the-wedding-procession-a-day-before-the-wedding-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा मामला: शादी के एक दिन पहले ही बरात लेकर पहुंच गया दूल्हा, वधू पक्ष में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा मामला: शादी के एक दिन पहले ही बरात लेकर पहुंच गया दूल्हा, वधू पक्ष में हड़कंप
Tue, 27 Feb 2024 09:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Feb 2024 09:02 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में अनोखा मामला सामने आया है। वधू पक्ष के लोगों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दूल्हा शादी के एक दिन पहले ही बरात लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में एक गांव में विवाह से एक दिन पहले बरात आने से वधू पक्ष के लोगों ने बरातियों के लिए आनन-फानन खाने पीने की व्यवस्था की। शाम तक आधे से ज्यादा बराती घर वापस लौट गए। किसी तरह खास रिश्तेदारों को रोककर शादी की रश्में संपन्न कराई गईं।
विज्ञापन
क्षेत्र में एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव निवासी रामफूल अनुरागी ने अपनी बेटी रेखा की शादी सदर कोतवाली के पाराओझी गांव के मजरा निवासी बेटाराम पुत्र स्व. गंगाचरण के साथ तय की थी। आज 27 फरवरी को विवाह की तारीख तय थी। ग्राम प्रधान हनुमान ने बताया कि तारीख में धोखा पड़ जाने के कारण बरात 26 फरवरी को ही आ गई। बरात अचानक देखकर वधू पक्ष वाले हैरान रह गए। किसी तरह बरातियों के स्वागत के लिए आनन-फानन वधू पक्ष ने बरातियों के जलपान आदि की व्यवस्था की। इसके बाद आधी बरात वापस लौट गई। खास रिश्तेदार व घर के लोग ही आज शादी की सभी रश्में पूरी कराके वधू को अपने साथ विदा कराकर ले गए।
विज्ञापन