फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unhindered movement due to illegal cuts, people are not learning lessons from accidents

Kanpur News: अवैध कट से बेरोकटोक आवाजाही, हादसों से सबक नहीं ले रहे लोग

Thu, 18 Dec 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 18 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Unhindered movement due to illegal cuts, people are not learning lessons from accidents
पुखरायां। झांसी-कानपुर हाईवे पर अवैध कट से निकलने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद भी लोग अवैध कट से निकलने में परहेज नहीं करते हैं। वहीं, एनएचएआई के जिम्मेदारों ने अवैध कट बंद कराने की जहमत नहीं समझीं। यही वजह रही कि मंगलवार को अवैध कट से निकल रहे बाइक सवार को बचाने में एक कार बेकाबू हुई और दूसरी लेन पर जाकर एक अन्य कार से टकरा गई। हादसे में दो की जान चली गई।
विज्ञापन

कानपुर देहात जिले की सीमा कालपी पुल से लेकर माती तक की दूरी करीब 35 किमी है। कानपुर-झांसी हाईवे की दोनों लेन पर अनगिनत अवैध कट हैं। यह कट जानलेवा साबित हो रहे हैं। अब कोहरा पड़ने लगा है, ऐसे में कोहरे की धुंध में यह और भी खतरा साबित होंगे। जिम्मेदार अवैध कट बंद कराने और सड़क सुरक्षा का पालन करने पर गंभीर नहीं हैं। बुधवार को पड़ताल कर एक बार फिर से हकीकत जांची गई तो लोग अवैध कट से नियमों की अनदेखी कर निकलते दिखे।
विज्ञापन

वाहन सवारों को न तो अपनी और न ही दूसरी की सुरक्षा की परवाह दिखी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम न काफी है। सड़क खराब होने के साथ ही अवैध कट, डिवाइडर, टूटे क्रैश बैरियर हादसे का कारण बन रहे हैं। डिवाइडर बीच में ऐसा होना चाहिए जिससे लोगों का निकलना आसान न हो सके। इस समय हाईवे की यह स्थिति है कि लोग जहां से चाहते हैं अवैध कट का इस्तेमाल कर निकल रहे हैं। इसमें दो पहिया, चार पहिया के साथ भारी वाहन भी शामिल रहते हैं। हालांकि कि कुछ जगह हाईवे के कर्मचारियों ने अब डिवाइडर के बीच में खुदाई कर दी है, लेकिन रास्ता दूसरी जगह से बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
स्कूली छात्र, पैदल राहगीर करते अवैध कट का इस्तेमाल
पुखरायां। हाईवे किनारे कई प्रतिष्ठान, कॉलेज व गांव पड़ते हैं। जरैलापुर रोड पर ही हाईवे से 100 मीटर की दूरी इंटर कॉलेज हैं। यहां पढ़ने जाने वाले छात्र-छात्राएं भी अवैध कट से ही आवागमन करते हैं। इसी के पास दोनों तरफ पेट्रोल पंप हैं। मंगलवार को कार हादसा हो गया था। इस बीच जिसको जहां से निकलना होता वह वहां से डिवाइडर पार कर निकल जाता है। (संवाद)
........................
डिवाइडर के बीच में हो मजबूत बैरिकेडिंग
पुखरायां के श्यामसुंदर, रामगोपाल सचान, प्रियांश सिंह, जयकांत सिंह, सुशील पाल, विनय सिंह, राजेश सिंह आदि ने बताया कि पटेल चौक पर कट है, लेकिन वहां पर भी हादसे होते हैं। वहीं, कुछ जगह प्रतिष्ठानों के संचालकों ने सुविधा के लिए अवैध कट बनवा लिए हैं। यही वजह है कि अक्सर हादसे होते हैं। वाहन चालक डिवाइडर का कोई महत्व नहीं समझते। लोगों ने मांग करते हुए कहा कि हाईवे के बीच डिवाडर पर मजबूत बैरिकेडिंग होने से ही अवैध कट को रोका जा सकता है। जहां अवैध कट बनाए जाएं डिवाइडर तोड़ा जाए संबंधित प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

.........................
वर्जन................
हाईवे पर सड़क सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए जा रहे हैं। कई जगह सर्विस रोड के किनारे लोहे की जाली लगाई जा रही है। जहां पर भी अवैध कट हैं, उन्हें चिह्नित कर बंद कराया जाएगा। - अभिषेक लोडवाल, पीडी, एनएचएआई झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed