फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unhappy over the death of her husband, the woman cut the arm vein

पति की मौत से दुखी होकर महिला ने हाथ की नस काटी

Tue, 13 Oct 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Unhappy over the death of her husband, the woman cut the arm vein
घाटमपुर। कस्बे के एक मोहल्ले में पति की मौत के बाद उसकी याद में महिला ने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। जानकारी पर परिजनों ने उसे किसी तरह बाथरूम का दरवाजा खोलकर अचेत अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला बसंत विहार निवासी सेवानिवृत्त बैंककर्मी किशन दुलारी का पुत्र रवि मोहन (40) कुछ दिन पहले कानपुर से संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। जिसके बाद सात अक्तूबर को रवि मोहन का शव बबेरू, बांदा के बदेहरू गांव स्थित कायल माइनर के समीप मिला था। पति रवि मोहन का शव मिलने के बाद से रेनू (30) गुमसुम रहती थी। रविवार देर शाम रेनू ने सभी के साथ खाना खाया और पुत्र अनमोल (8), चीकू (6) और बेटी अंशी (2) के साथ कमरे में सोने चली गई। सोमवार भोर पहर बेटी अंशी के रोने की आवाज सुनकर ननद पूजा जागी तो कमरे में उसे रेनू नहीं मिली।
विज्ञापन

खोजने पर बाथरूम का दरवाजा बंद मिला। जब खटखटाने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका में पूजा ने रेनू के भाई मयूर उर्फ सोनू को जगाया। तब सोनू ने किसी तरह दरवाजा खोेला तो देखा कि रेनू ने हाथ की नस काट ली थी और बाथरूम में खून पड़ा था। आननफानन में सोनू और अन्य परिजन रेनू को अचेत अवस्था में सीएचसी घाटमपुर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे उर्सला अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की जांच पड़ताल की। सीओ रवि कुमार ने बताया कि रेनू द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के बाद हाथ की नस काट कर आत्महत्या के प्रयास की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण के बाद हुई थी हत्या, नामजद रिपोर्ट दर्ज
घाटमपुर। कस्बे के बसंत विहार निवासी रवि मोहन का बांदा में शव मिलने के मामले में कोतवाली में अपहरण के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोमवार को आछी मोहाल उत्तरी वार्ड निवासी मयूर कुमार उर्फ सोनू पुत्र वंशलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन रेनू का विवाह बसंत विहार निवासी रवि मोहन पुत्र स्व. सभाजीत से हुआ था। जीजा रवि मोहन 5 अक्तूबर को कानपुर में भर्ती चचेरे भाई को देखने बाइक से निकले थे और फिर लापता हो गए। तब जीजा जी की मां शिवदुलारी ने घाटमपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और 6 अक्टूबर को उनका शव बांदा जनपद के थाना बबेरू क्षेत्र के देहदू गांव के पास कायल माइनर के नजदीक मिला था। 7 अक्तूबर को जानकारी होने पर पहुंचकर शिनाख्त की थी। उसकी बाइक और सोने की चेन गायब थी और गले में चोट के निशान भी मिले थे। मयूर ने आरोप लगाया कि रविमोहन के दूर के भांजे जिला फतेहपुर के थाना फूलपुर के खखेरेरू निवासी महेंद्र पुत्र किशनदास ने अपहरण के बाद हत्या की है। शव मिलने के बाद से आरोपी फरार है। कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed