फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Unhappy over Religion change girl committed suicide

फर्रुखाबाद: धर्म परिवर्तन से दुखी होकर युवती ने की थी आत्महत्या, पुलिस ने युवक व उसकी मां को किया गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2020 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Aug 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Unhappy over Religion change girl committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
फर्रुखाबाद जिले में धर्म परिवर्तन से दुखी होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। यह बात गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताई। युवक ने पहले युवती से कोर्ट मैरिज की बात कही थी। अब उसने आर्य समाज मंदिर में शादी करने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने युवक व उसकी मां को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के लोधीपुुर का निवासी आकाश मिश्रा फरवरी 2019 में बरेली के शीशगढ़ से युवती को ले आया था। वह फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज में किराए पर युवती के साथ रह रहा था। साथ में युवक की मां भी रहती थी। मंगलवार को हालत खराब होने के बाद युवती की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंचे पिता ने पांचाल घाट पर पुत्री का अंतिम संस्कार रुकवा दिया और आकाश, उसकी मां रमा देवी उर्फ राम देवी, बृजेश पांडेय के खिलाफ पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा फतेहगढ़ कोतवाली दर्ज कराया। विवेचक पंकज यादव ने गुरुवार को आकाश मिश्रा व रमादेवी को मिलेट्री चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश ने पुुलिस को दर्ज कराए बयान में बताया कि युुवती से उसने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। तभी युवती ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। आकाश ने आर्य समाज मंदिर में शादी करने का प्रमाण पत्र भी पुलिस को दिखाया। धर्म परिवर्तन के बाद से युवती दुखी थी और चूहे मार दवा खाकर आत्महत्या कर ली।


विवेचक दरोगा पंकज यादव ने बताया कि युवती के पिता के न आने से दूसरे दिन भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। शाम को पुलिस ने पिता को पकड़ लिया और शव की सुपुर्दगी लेने का दबाव बनाया। पिता ने धर्म परिवर्तन होने की वजह से शव लेने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed