{"_id":"68b9eb39f51b35051d02f44f","slug":"unfit-school-vehicles-will-not-run-from-september-8-action-will-be-taken-kanpur-news-c-220-1-ka21001-131327-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आठ सितंबर से नहीं चलेंगे अनफिट स्कूली वाहन, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आठ सितंबर से नहीं चलेंगे अनफिट स्कूली वाहन, होगी कार्रवाई
Fri, 05 Sep 2025 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में पंजीकृत 631 स्कूली वाहनों में 56 बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनसे स्कूली बच्चों को खतरा बना हुआ है। वहीं इनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे वाहनों पर परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। आठ सितंबर के बाद इन्हें चलने नहीं दिया जाएगा। मानक पूरा न करने पर वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी कपिल सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूली वाहनों को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। जिन वाहनों की फिटनेस समाप्त हो गई है। उनके संचालन पर रोक लगाए जाने को कहा है। इसके बाद अब परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। एआरटीओ प्रशांत तिवारी ने बताया कि जुलाई माह की शुरुआत में करीब 101 स्कूली वाहनों की फिटनेस समाप्त थी।
इन वाहनों के संचालकों व स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी कर एटीएस पहुंच फिटनेस करवाने को कहा गया। इसके बाद 45 वाहनों की फिटनेस कराई गई है, लेकिन अभी भी 56 ऐसे वाहन संचालक है, जो बिना फिटनेस ही चल रहे हैं। कहा कि अभी तक 26 वाहनों की आरसी निलंबित कर दी गई है। जबकि अन्य की प्रक्रिया में है। इन सभी वाहनों के संचालकों को दोबारा से नोटिस जारी कर आठ सितंबर तक समय दिया गया है। इसके बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
...............
इन बिंदुओं पर होती है फिटनेस जांच
- स्कूली वाहन का रंग पीला हो।
- आगे-पीछे ऑन स्कूल ड्यूटी लिखा हो।
- खिड़कियों पर लोहे का ग्रिल हो।
- आग बुझाने के लिए फायर सिस्टम हो।
- इमरजेंसी नंबर लिखा हो।
- वाहन में एक सहायक हो।
- दरवाजे पर लाक सिस्टम हो।
- फस्र्ट एड बाक्स हो।
- स्पीड गवर्नर लगा हो।
- ड्राइवर के पास डीएल हो।
- गाड़ी में जीपीएस या सीसीटीवी कैमरा हो।
- ड्राइवर का पुलिस वेरीफिकेशन हो।