फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unfaithful wife lover routed husband's murder

बेवफा पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या

Sun, 21 Jun 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 21 Jun 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Unfaithful wife lover routed husband's murder
रेलबाजार में बेवफा पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों से अपने पति की हत्या करा दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी, प्रेमी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश में टीम लगा दी गई है। पति का शव शनिवार सुबह सीओडी ओवरब्रिज के नीचे दुर्गा मंदिर के पास मिला था। ईंट-पत्थरों से चेहरा कूंच कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन


कानपुर देहात के देवहाट अरौली निवासी मजदूर शिव सिंह उर्फ शिव शरण(30) पत्नी किरन और तीन बच्चों के साथ नयापुरवा में किराए पर रहता था। शनिवार सुबह शिव सिंह का शव निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे मिला था। पास ही शराब की बोतल, तीन गिलास और दालमोठ पड़ी थी। रेलबाजार एसओ श्रवण कुमार यादव, एएसपी सुशील घुले और फोरेंसिक टीम पहुंची।
विज्ञापन


छानबीन में शिव सिंह का मोबाइल और एक पॉकेट डायरी मौके पर मिली। यही शिनाख्त की वजह बनी। दोपहर में बहन राजकली और नि.शक्त भाई ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। डायरी में मिले नंबर से पुलिस ने राजा नामक शख्स को पकड़ा। राजा ने बताया कि उसने शुक्रवार रात आठ बजे शिव सिंह को घंटाघर में छोड़ दिया था। इसके बाद क्या हुआ, उसे नहीं मालूम।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी सुशील घुले ने बताया कि मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल से सारा राज खुल गया। हत्या के बाद और पहले शिव सिंह की पत्नी किरन और चुन्ने में बातचीत हुई थी। चुन्ने बांदा का रहने वाला था और यहीं पड़ोस में ही रहकर मजदूरी करता था। आमना-सामना कराने पर दोनों टूट गए और यह खुलासा हुआ कि चुन्ने और किरन प्रेमी-प्रेमिका हैं। चुन्ने ने कुछ हफ्ते पहले शिव सिंह को पत्थर घिसाई मशीन खरीद कर दी थी। कहा था कि जब पैसा कमा लेना, तब दे देना।

शिव सिंह ने इसे दोस्ती समझा पर, था कुछ और। एक दिन शिव सिंह को पत्नी और चुन्ने के मेलजोल पर शक हो गया। इससे घर में कलह होने लगी। एएसपी ने बताया कि इसी वजह से चुन्ने और किरन ने मिलकर शिव सिंह को ठिकाने लगाने की योजना तैयार की। चुन्ने ने बांदा निवासी राजा और अपने एक और दोस्त को वारदात के लिए तैयार किया। बांदा वाले राजा को पड़ोस में कमरा दिलाकर शिव सिंह से दोस्ती कराई।


घटना के दिन शुक्रवार को राजा शुक्लागंज से घंटाघर तक शिव सिंह को साथ लाया। वहां शराब पिलाई। इसके बाद वहीं चुन्ने भी दूसरे दोस्त के साथ आ गया। इसके बाद बहाने से शिव सिंह को सीओडी ओवरब्रिज के नीचे ले जाकर वहां भी शराब पिलाई गई और फिर हत्या कर दी गई। पुलिस ने किरन, चुन्ने और राजा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed