दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक पलटा, ट्रक में लदे मिर्च के बोरे गिरने से पूर्व प्रधान दबा, एक की मौत
इटावा जिले में पिलखर नहर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब मिर्च के बोरों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और बोरों के नीचे दबकर पूर्व प्रधान घायल हो गया, जिसे लोगों ने बचाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 2 पिलखर नहर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर मौके प्र पहुंचे इकदिल थाना अध्यक्ष ने घायल को उपचार के लिए परिवार जनों के साथ अस्पताल भेजा और मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक और परिचालक मौके पर ट्रक छोड़ कर फरार हो गए।
इकदिल थाना क्षेत्र नेशनल हाइवे 2 पिलखर नहर के पास राजपूत ढाबा के सामने बुधवार रात 9:30 बजे औरैया की ओर से आ रहे ट्रक आरजे 14 जीके 7680 सड़क पार कर रहे 42 वर्षीय अख्तर हुसैन पुत्र शफीक अहमद निवासी उर्दू मोहल्ला कोतवाली इटावा को टक्कर मारते हुए ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस दौरान सर्विस रोड किनारे खड़े पूर्व प्रधान आदेश कुमार ट्रक में लदे मिर्च के बोरों में दब गए। आसपास के लोगों ने थाना अध्यक्ष इकदिल अलमा अहिरवार को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे जब तक ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान को दबे मिर्च की बोरी से निकालकर परिवार जन प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।
थाना अध्यक्ष ने अख्तर को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया गया कि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है।