फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uncontrolled truck collided with bike in Hardoi, death of uncle and niece

Hardoi Accident: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा और भतीजी की मौत, बारात से वापस लौट रहे थे दोनों

Thu, 02 Feb 2023 09:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Feb 2023 09:09 PM IST
सार

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों भांजी की बारात से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Uncontrolled truck collided with bike in Hardoi, death of uncle and niece
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में शादी अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार चाचा और भतीजी की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे।

विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के इस्लामपुर जगाई तपनौर गांव निवासी सुभाष (56) गुरुवार को बावन से अपनी भांजी की बारात से गुरूवार की देर शाम वापस अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में कन्नौज तिराहे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे सुभाष और साक्षी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां डॉक्टरों ने सुभाष और साक्षी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष के दामाद अभय ने बताया कि सुभाष खेती किसानी करते थे। साक्षी सुभाष के रिश्ते में भतीजी है। सुभाष के एक बेटी है और उसकी शादी हो चुकी है। बिलग्राम कोतवाल फूल सिंह का कहना है कि टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक और उसके चालक को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed