फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled truck and trolley collide due to nap in unnao

Unnao Accident: झपकी आने से अनियंत्रित ट्रक और ट्राला में टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत, एक ही हालत गंभीर

Thu, 20 Oct 2022 04:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 20 Oct 2022 04:47 PM IST
सार

गंजमुरादाबाद थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रहे ट्राला को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक चालक की मौत हो गई, जबकि ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।  बता दें मृतक और घायल राजस्थान प्रांत के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Uncontrolled truck and trolley collide due to nap in unnao
घटनास्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद क्षेत्र में टाइल्स और परचून का सामान लादकर गुजरात से असम जा रहे ट्रक के चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे खाली ट्राले से टकरा गया। इससे ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लाए।

विज्ञापन

चालक के मृत घोषित होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि घायल ट्राला चालक को गंभीर अवस्था में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजस्थान प्रांत के जिला बाड़मेर के थाना व कस्बा नागानो के वार्ड नंबर निवासी भग्गाराम (40) ट्रक पर टाइल्स और परचून का सामान गुजरात से लादकर असम के शहर सिलीगुड़ी जा रहा था।

विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार करीब पांच बजे बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रूरी के सामने ट्रक चालक भग्गाराम को अचानक झपकी लग गई। इससे अनियंत्रित होकर ट्रक आगे चल रहे ट्राला से पीछे से घुस गया। घटना में भग्गाराम की मौत हो गई।

वहीं ट्राला चालक चालक राजस्थान प्रांत के जिला भीलवाड़ा थाना व गांव अर्जतखेड़ा निवासी रामजस (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। डॉक्टर ने भग्गाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं,रामजस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। बेहटामुजावर थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कर। आगे चल रहे ट्राला में  पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि ट्राला का चालक घायल हो गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed