{"_id":"61b9e257ec6ee55ed175141b","slug":"uncontrolled-pickup-tramples-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: अनियंत्रित पिकअप ने छात्र को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रख जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: अनियंत्रित पिकअप ने छात्र को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रख जाम लगाया
Wed, 15 Dec 2021 06:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Dec 2021 06:11 PM IST
सार
यूपी के चित्रकूट जिले में सड़क हादसे में छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में साइकिल से घर जा रहे छात्र को अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। छात्र की मौत होने पर गुस्साए परिजनों ने कलेक्ट्रेट मार्ग पर जाम लगाया। शहर कोतवाल के मान मनौव्वल पर मामला शांत हुआ। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है।
मुख्यालय से सटे गढ़ीवा गांव के समीप बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे गांव का नितेश कुमार (16) पुत्र रामनरेश साइकिल से घर जा रहा था। तालाब के पास सामने से आ रहे बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया। इस दौरान पिकअप भी पलट गया।
यह देख मौजूद लोगों ने आनन-फानन वाहन चालक को पकड़ लिया। घायल को अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए लोगों ने जिला चिकित्सालय के बाहर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। तीन बहनों में मृतक इकलौता भाई था। चित्रकूट इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। मां शोभा देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।