फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Uncontrolled loader collides with tree in Hamirpur, one dead and nine injured

हमीरपुर: अनियंत्रित लोडर पेड़ से टकराया, एक की मौत और नौ घायल

Thu, 12 May 2022 10:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 May 2022 10:39 AM IST
सार

उरई मार्ग में गुरूवार सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई और नौ लोग गंभीर घायल हुए हैं। चालक को झपकी आने पर लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया।  

विज्ञापन
Uncontrolled loader collides with tree in Hamirpur, one dead and nine injured
घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में राठ थाना क्षेत्र के उरई मार्ग पर चुरहा गांव के पास सवारियों से भरा लोडर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में लोडर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप घायल हुए हैं। वहीं, दुर्घटना के बाद लोडर चालक मौके से भाग निकला।

विज्ञापन

ब़ता दें कि जरिया थाने के पवई गांव निवासी पुरुषोत्तम (45) ने बताया जालौन के ईंट भट्ठों में परिवार सहित मजदूरी करते हैं। गुरुवार सुबह 7 बजे पत्नी सुनीता (40), पुत्र निरंजन (22), पुत्री लक्ष्मी (17) व अनीता (30) के साथ लोडर से गांव लौट रहे थे। 
विज्ञापन

चिकासी गांव से बरौली के जागेश्वर प्रसाद (60), नगर के रामलीला मैदान निवासी भूपेश (18), जलालपुर के नरेंद्र कुमार (25), रितेश कुमार (22) भी लोडर में सवार हो गए। उक्त लोग बरौली गांव में शादी समारोह में बैंड बाजा बजाने गए थे। इटौरा गांव के विनोद कुमार (25) भी बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषोत्तम ने बताया गोहांड व चुरहा गांव के बीच चालक को झपकी आने पर अनियंत्रित हुआ लोडर पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। दुर्घटना में सभी सवार घायल हुए। 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने रितेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। 

वहीं, गंभीर रूप से घायल सुनीता, नरेंद्र कुमार, जागेश्वर व विनोद को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया है। कोतवाल दिनेश सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed