फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled dumper hits Bolero and enters shop, driver dies

Kanpur News: बोलेरो को टक्कर मार बेकाबू डंपर दुकान में घुसा, चालक की मौत

Tue, 19 Mar 2024 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 19 Mar 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled dumper hits Bolero and enters shop, driver dies
राजपुर। मुगल रोड पर सुबह पांच बजे के करीब एक बेकाबू डंपर बोलेरो को टक्कर मारते हुए परचून की दुकान में जा घुसा। डंपर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से चालक के चेचिस में दब जाने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर चालक के शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। हादसे की वजह डंपर का तेज रफ्तार में टक्कर होना बताया गया है।
विज्ञापन

राजपुर कस्बे में मुगल रोड पर राज गेस्ट हाउस के सामने शैलेश मिश्रा की परचून की दुकान है। दुकान के बाहर वह झाड़ू लगा रहे थे। शैलेश ने बताया कि पड़ोसी दुर्गेश कटियार को सफाई के लिए बोलेरो हटाने के लिए कहा। वह बोलेरो को हटा ही रहे थे कि भोगनीपुर की ओर से आए तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने पहले एक ट्रक में टक्कर मारा। इसके बाद बेकाबू होकर बोलेरो में टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसा। हादसे में डंपर चालक बुरी तरह फंस गया। जब तक स्थानीय लोग मदद कर उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के थाना पृथ्वीपुर के बिरोहा निवासी कुलदीप सिंह परमार (35) पुत्र देवेंद्र सिंह के रूप में हुई। वहीं हादसे में बोलेरो चालक दुर्गेश कटियार (30) भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक चालक के परिजनों को सूचना देकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पिता देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे कुलदीप व लोकेंद्र है। बड़ा बेटा कुलदीप डंपर चालक था मंगलवार सुबह झांसी से गिट्टी लेकर इटावा के लिए निकला था। राजपुर थानाध्यक्ष प्रभात सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
तेज रफ्तार डंपर बेकाबू होकर बोलेरो को टक्कर मारने के बाद काफी दूर तक उसे घसीटते हुए लेकर गया। इसके बाद बोलेरो व डंपर एक विद्युत पोल से टकरा कर रुके। हादसे में विद्युत पोल व उस पर लगा ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय आपूर्ति नहीं हो रही थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दो माह बाद होनी थी शादी, छाया मातम
मृतक डंपर चालक कुलदीप के पिता देवेंद्र ने बताया कि कुलदीप घर में बड़ा था। उस पर परिवार की जिम्मेदारी थी। कुछ दिन पहले ही उसकी शादी ललितपुर में तय की गई थी। दो माह बाद उसकी शादी होनी थी। घर पर तैयारियां चल रही थी वह भी शादी को लेकर काफी खुश था। इधर बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग गमगीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed