{"_id":"67f02a668402464af20bf0f5","slug":"uncontrolled-car-rams-into-parked-truck-one-dead-three-injured-etawa-news-c-12-knp1024-1061289-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खड़े ट्रक में घुसी अनियंत्रित कार, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खड़े ट्रक में घुसी अनियंत्रित कार, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। आगरा-कानपुर सिक्सलेन हाईवे स्थित मलाजनी में शुक्रवार सुबह अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई में भर्ती कराया गया है। कार सवार एक ही परिवार के लोग कानपुर देहात से वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन करने जा रहे थे।
कानपुर देहात के ग्राम बैभलपुर, थाना मंगलपुर निवासी सुरेश सिंह (70) परिवार के साथ वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। कार उनका पुत्र गोपाल उर्फ महेंद्र चला रहा था। साथ ही उसका भाई सूर्यपाल व चचेरा भाई लवकुश बैठे थे। आगरा-कानपुर सिक्सलेन हाईवे पर कार के सामने अचानक जानवर आ गया। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर ट्रक में जा घुसी।
हादसे में सुरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सैफई ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कार चला रहा गोपाल, दूसरा पुत्र सूर्यपाल और भतीजा लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राम सहाय और उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी ने घायलों को एंबुलेंस से सैफई भेजा। हादसे की जानकारी लगते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।