फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled bike collided with divider, young man died

Kanpur News: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Wed, 04 Jun 2025 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with divider, young man died
कानपुर। अरमापुर थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार रैपिडो बाइक फल के ठेले से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर टकरा गई। हादसे में पीछे बैठे युवक की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पंजाब के अमृतसर गुरुनानकपुरा निवासी मदन मोहन शर्मा का बेटा गौरव शर्मा (30) पनकी में किराए पर रह रहा था। परिजनों ने बताया कि गौरव इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद शहर में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था। सोमवार दोपहर में वह रैपिडो बाइक बुक कर काम के सिलसिले में दादानगर जा रहा था। अरमापुर बाजार के पास बाइक के सामने अचानक एक फल का ठेला आ गया। बाइक ठेले से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराईं। हादसे में गौरव और चालक अर्थव गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को हैलट पहुंचाय जहां डॉक्टर ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की जानकारी पर मंगलवार दोपहर ताऊ डॉक्टर एसएन शर्मा व अन्य पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed