फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrollable tractor trolley turnaround in the ravine, two killed

बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली खड्ड में पलटी, दो की मौत

Tue, 24 Nov 2015 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यराो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यराो, कानपुर देहात Updated Tue, 24 Nov 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर ब्लाक में प्रधान पद का नामांकन कराकर सोमवार को गांव ज्योतिष गांव
विज्ञापन
लौट रहे समर्थकों की ट्रैक्टर ट्राली कचनार बगिया मोड़ के पास खड्ड में पलट गई। ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, ट्राली के नीचे दबे समर्थक ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

 ग्राम पंचायत ज्योतिष से प्रधान पद के दावेदार धीरेंद्र यादव सोमवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अकबरपुर ब्लाक में नामांकन कराने आए थे। बताया जाता है कि नामांकन होने के बाद पांच बजे वह वह अपने-अपने गांव जा रहे थे। जबकि लाल जी पुत्र राम सजीवन, शिव लखन निवासी गांव ज्योतिष व विनायक सिंह पुत्र मुंशी यादव निवासी शहबाजपुर व मुन्ना सिंह निवासी ग्राम बन्ना जाखा ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर ज्योतिष जा रहे थे।

लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर को विनायक सिंह पुत्र मुंशी यादव चला रहा था। जैसे ही यह लोग कचनार बगिया गांव के मोड़ के पास पहुंचे तभी ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क के किनारे खड्ड में ट्राली समेत पलट गया। चालक विनायक सिंह (43) पुत्र मुंशी यादव निवासी ग्राम शहबाजपुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

आनन-फानन जेसीबी को बुलवाकर ट्रैक्टर व ट्राली को सीधा करवाया और ट्राली के नीचे दबे लालजी(30) को जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि वहीं ट्रैक्टर पर सवार अन्य मुन्ना सिंह निवासी बन्ना जाखा व शिवलखन दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  अकबरपुर कोतवाल अखिलेश यादव ने बताया मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed