फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncle set nephew on fire by pouring petrol in Kanpur, dispute over e rickshaw, three women also scorched

Kanpur: फूफा ने भतीजे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, ई-रिक्शा को लेकर हुआ था विवाद, तीन महिलाएं झुलसी, पत्नी की मौत

Tue, 16 May 2023 02:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 May 2023 02:31 PM IST
सार

Kanpur Crime: कैंट के बदलीपुरवा में ई-रिक्शा के विवाद में फूफा ने अपने भतीजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक को बचाने पत्नी समेत तीन महिलाएं भी झुलस गईं। घटना के बाद आरोपी फूफा मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Uncle set nephew on fire by pouring petrol in Kanpur, dispute over e rickshaw, three women also scorched
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कैंट के मुहल्ला बदलीपुरवा में मंगलवार सुबह ई-रिक्शा के विवाद में फूफा ने अपने भतीजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह देख युवक को बचाने में उसकी पत्नी समेत दो अन्य महिलाएं झुलस गईं। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। 

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे चारों लोगों को उर्सला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया है। कैंट के बदलीपुरवा निवासी रामकुमार (40) पत्नी सपना (35) के साथ रहता है। पड़ोसियों ने बताया कि कोरोना काल में उनके फूफा राम नारायण (60) भतीजे रामकुमार के यहां रहने आ गए थे।
विज्ञापन

दोनों ने मिलकर करीब डेढ़ साल पहले ई-रिक्शा निकलवाया था। इसको लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था। मंगलवार सुबह राम नारायण घर से कुछ दूरी पर छोटी सी बाल्टी में पेट्रोल लेकर बैठा था। जैसे ही रामकुमार घर से बाहर निकला, तो राम नारायण ने उस पर पेट्रोल डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को बचाने में तीन महिलाएं झुलसी
इसके बाद आग लगा दी और भाग निकला। रामकुमार की चीख पुकार सुन उनकी पत्नी सपना और पड़ोसी महिलाएं मोनिका और राजकुमारी ने किसी तरह से आग बुझाया। उसे बचाने में वह भी झुलस गईं। पुलिस ने आग से झुलसे चारों लोगों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पत्नी की अस्पताल मेें हुई मौत
अस्पताल में पत्नी सपना की मौत हो गई। कैंट थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि रामकुमार के फूफा राम नारायण ने ई-रिक्शा के विवाद में आग लगाई है। उसे बचाने में तीन महिलाएं भी झुलस गईं हैं। सभी को उर्सला अस्पताल भेजा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed