{"_id":"63cb7137d6cc6f65eb5c26c0","slug":"uncle-nephew-had-killed-deepak-in-an-illegal-relationship-in-kanpur-2023-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में दीपक का कत्ल: विधवा महिला से था अफेयर, मां के साथ अभद्रता नहीं हुई बर्दाश्त, बेटे ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध में दीपक का कत्ल: विधवा महिला से था अफेयर, मां के साथ अभद्रता नहीं हुई बर्दाश्त, बेटे ने मार डाला
Sat, 21 Jan 2023 10:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 21 Jan 2023 10:30 AM IST
सार
कानपुर में पनकी पुलिस ने गंगागंज के रहने वाले दीपक की हत्या का खुलासा कर दिया है। दीपक की हत्या अवैध संबंध में मामा-भांजे ने की थी। पुलिस ने महिला और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर की पनकी पुलिस ने गंगागंज निवासी दीपक उर्फ पप्पू (25) हत्याकांड का खुलासा करते हुए मामा-भांजा और महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अवैध संबंधों के चक्कर में दीपक की हत्या करने की बात कबूल की है। एसीपी पनकी निशांक शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पनकी गंगागंज भाग-दो निवासी रामसिंह का मझला बेटा दीपक पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। शनिवार सुबह उसका शव घर से 200 मीटर स्थित एक खाली प्लॉट में मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
जांच टीम को पता चला कि मोहल्ले की रहने वाली एक विधवा महिला से पप्पू के प्रेम संबंध थे। पप्पू आए दिन नशे की हालत में महिला के घर पहुंचकर उसके बेटे पंकज उर्फ गोलू से गाली गलौज करता था। समाज में बदनाम करने की धमकी देकर रुपये भी ले जाता था।
एक जनवरी को पप्पू शराब के नशे में घर पहुंचा और हंगामा किया। आए दिन के विवाद से तंग आकर पंकज ने सचेंडी निवासी अपने मामा बदन सिंह के साथ मिलकर पप्पू की हत्या की साजिश रची। इस बीच 13 जनवरी को दोबारा पप्पू ने रात करीब आठ बजे पंकज की मां को फोन कर गाली गलौज करते हुए रुपये की मांग की।
विज्ञापन
पंकज ने उसे फोनकर घर बुलाया। वह अपने मामा के साथ उसे लेकर खाली प्लॉट पहुंचा। जहां साजिश के तहत शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मामा, भांजे और महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ पनकी और महाराजपुर में एनडीपीएस, छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

वारदात की जानकारी न देने पर चार पर मुकदमा
डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि दीपक जब जख्मी था तो मोहल्ले के रहने वाले शशांक सक्सेना, जीतू उर्फ जितेंद्र, देवेंद्र उर्फ जैकी और सतेंद्र ने देखा था। चारों समय रहते पुलिस अथवा एंबुुलेंस को सूचना दे देते तो उनकी जान बच जाती। ना ही उन्होंने जांच में कोई सहयोग किया। लिहाजा चारों युवकों के खिलाफ जान बूझकर घटना छिपाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।