{"_id":"65a064ded8d181e32e0b9013","slug":"uncle-made-niece-a-victim-of-lust-in-unnao-raped-her-by-feeding-her-intoxicants-police-is-searching-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: मामा ने भांजी को बनाया हवस का शिकार, नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज...तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: मामा ने भांजी को बनाया हवस का शिकार, नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज...तलाश जारी
Fri, 12 Jan 2024 03:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 12 Jan 2024 03:31 AM IST
सार
Unnao Crime: बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाले घटना सामने आई हैं। यहां बहन के घर खिचड़ी देने आए मामा ने भांजी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बहन को खिचड़ी देने आए युवक ने विवाहित भांजी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। होश आने पर उसने घर वालों को घटना की जानकारी दी और कोतवाली में तहरीर देकर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि वह बांगरमऊ क्षेत्र स्थित मायके में बीमार पिता को देखने गई थी। मंगलवार को जिला हरदोई निवासी मामा मथुरा मकर संक्रांति की त्योहारी देने घर आया था। आरोप है कि मामा देर शाम बाहर से कुछ नशीला पदार्थ लेकर आया और उसे चाय में मिलाकर भांजी को पिला दिया।
विज्ञापन
चाय पीते ही वह बेहोश हो गई, तो उसके साथ दुष्कर्म किया। रात में पीड़िता का भतीजा कमरे में आया तब घटना की जानकारी हुई। खुद को रंगे हाथ पकड़े जाते देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, रिपोर्ट दर्ज कर जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन