फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncle killed seven-year-old niece

यूपी: चाचा के कहने पर दुकान से सामान लेने नहीं गई भतीजी तो नुकीले औजार से सिर पर वार कर की हत्या

Thu, 28 May 2020 07:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 28 May 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Uncle killed seven-year-old niece
यूपी पुलिस
कानपुर देहात के सुनवर्षा गांव में गुरुवार भोर छत पर सो रही सात साल की भतीजी की चाचा ने नुकीले औजार से सिर पर वार करके हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि बुधवार को चाचा के कहने पर बच्ची दुकान से सामान लेने नहीं गई थी। इससे वह नाराज था।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाल किशन गौतम ने बताया कि बुधवार रात छत पर पत्नी कुंती, बेटा शनि (12), शिखा (10) व सलोनी (7) के साथ सो रहे थे। छत में दूसरी तरफ छोटा भाई भूरा उर्फ हरिश्चंद्र लेटा था।
विज्ञापन


गुरुवार भोर पहर बाल किशन व पत्नी कुंती नीचे जाकर घर के काम करने लगे। इसी बीच भूरा उर्फ हरिश्चंद्र ने सलोनी के सिर पर नुकीले औजार से वार कर हत्या कर दी। उसके चीखने पर वह लोग छत पर पहुंचे तो भूरा भाग गया। सलोनी कक्षा एक की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अनुराग वत्स को बाल किशन ने बताया कि भूरा के कहने पर सलोनी बुधवार को दुकान से सामान लेने नहीं गई थी। इससे वह नाराज था। बेटी की हत्या होने से मां कुंती, दादी प्रेमा रोती रहीं। एसपी ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed