{"_id":"66c81d60db1d938c2601639b","slug":"uncle-killed-niece-in-love-affair-in-hardoi-was-hurt-because-her-marriage-was-fixed-elsewhere-arrested-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मौसा ने पार की सारी हदें! प्रेम प्रसंग में भतीजी को मारा, दूसरी जगह शादी तय होने से था आहत...गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मौसा ने पार की सारी हदें! प्रेम प्रसंग में भतीजी को मारा, दूसरी जगह शादी तय होने से था आहत...गिरफ्तार
Fri, 23 Aug 2024 10:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 23 Aug 2024 10:59 AM IST
सार
Hardoi News: शहर कोतवाली क्षेत्र के मील कॉलोनी स्थित आवास से गायब युवती का शव निर्माणाधीन मकान में मिला है। पुलिस ने आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग में हत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले में 24 घंटे से लापता युवती का शव निर्माणाधीन मकान में मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकी जांच शुरू की थी। मृतका रक्षाबंधन पर शहर कोतवाली क्षेत्र के मील कॉलोनी स्थित मौसी के घर रहने आई थी और अचानक गायब हो गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सर्विलांस के जरिए आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका भतीजी से प्रेम प्रसंग था। युवती की कहीं दूसरी जगह शादी तय हो गई थी, जिससे वो आहत था।
विज्ञापन
इसके चलते गला दबाकर भतीजी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लोकेशन बदलकर पुलिस को गुमराह करने के लिए उसका मोबाइल बस में डाल दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर देहात कोतवाली क्षेत्र के एक निर्माणाधीन मकान से युवती का शव बरामद किया।
विज्ञापन