फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncle dancing at nephew's wedding procession dies, suspected to be from heart attack

Kanpur News: भतीजे की बरात में डांस कर रहे चाचा की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Sat, 28 Feb 2026 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Uncle dancing at nephew's wedding procession dies, suspected to be from heart attack
कानपुर। किदवईनगर थाना क्षेत्र में भतीजे की शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। बरात में डांस कर रहे अधेड़ चाचा डांस करते वक्त अचानक गिर पड़े। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जाजमऊ के छबीलेपुरवा निवासी राजेश कुमार (51) चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। परिवार में पत्नी रानी और तीन बेटियां अन्नू, तन्नू व मुस्कान हैं। रिश्तेदारों के अनुसार बताया गया कि राजेश भतीजे शिवम की शादी में शामिल होने के लिए कानपुर आए थे। शादी समारोह जूही डिपो के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित हो रहा था। बुधवार रात रिश्तेदारों के साथ बरात गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरात जैसे ही आगे बढ़ी डीजे की धुन पर राजेश खुशी में झूमकर डांस करने लगे। अचानक सड़क पर गिर पड़े। लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और निजी वाहन से हैलट अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं वहां अचानक पसरे मातम से माहौल गमगीन हो गया। किदवईनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed