{"_id":"5feb6bb48ebc3e3d9221a2bd","slug":"uncle-and-nephew-shot-dead-in-old-enmity-kanpur-news-knp602895775","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पुर गांव में मंगलवार की देररात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने राइफल से कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक राइफल संग फरार हो गया। दो हत्याओं से गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावर के घर पर आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही थी।
दो हत्याओं और आरोपी युवक के घर आग लगाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, एएसपी पीसी पांडे और थाना अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। मंगलवार की देर रात लगभग दस बजे प्रसिद्ध पुर गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र खिलावन राइफल लेकर कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल (55) पुत्र रणविजय पटेल के घर पहुंचा और झगड़ने लगा। इस दौरान कमलेश ने अशोक के ऊपर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर अशोक का भतीजा शुभम पटेल उर्फ बच्चा पटेल (28) पुत्र सज्जन पटेल पहुंचा तो हमलावर ने उसके ऊपर भी फायरिंग कर, जिससे मौत हो गई।
दो हत्याओं से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने हत्यारोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह राइफल लेकर भाग निकला। इस पर गुस्साए मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने हमलावर के घर में आग लगा दी। घर पर आग लगते ही अंदर मौजूद सदस्य चीख-पुकार करने लगे। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ग्रामीणों के विरोध के चलते कामयाब नहीं हुई। इसके बाद भी पुलिस और अन्य ग्रामीण हमलावर के परिजनों को घर के बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। गांव के तनाव के चलते कई थानों की फोर्स को बुला लिया गया है।