{"_id":"5ba24b15867a557f624a0113","slug":"uncle-and-nephew-murder-case-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजा हत्याकांडः सुबह सिपाही ने देखे थे दो शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई ये पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा-भतीजा हत्याकांडः सुबह सिपाही ने देखे थे दो शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई ये पुष्टि
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 19 Sep 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौजूद पुलिस व क्षेत्रीय लोग (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कन्नौज जिले के रहने वाले चाचा-भतीजे की हत्या भोगांव के एक ढाबे के आसपास की गई थी। शवों को काली नदी में फेंकने के लिए ला रहे थे। वहां पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों को टहलता देखकर देखकर आरोपी कार को वहां से आगे ले गए। रास्ते में पहिया पंचर होने पर शवों को रास्ते में फेंक दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। गोविंद की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
कन्नौज जिले के थाना सौरिख के गांव टड़ा रायपुर निवासी अनिल कुमार व उसके भतीजे सुरजीत उर्फ गोदन की सोमवार को हत्या कर शव छिबरामऊ-फतेहगढ़ मार्ग पर काली नदी और बहोरिकपुर के बीच अमरूद के बाग के पास फेंक दिए थे। गोदन की गला घोट कर और अनिल के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या किए जाने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की गई थी। इस हत्या में अनिल के पार्टनर थाना इंदरगढ़ के गांव टिलूआ निवासी गोविंद व उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मंगलवार को कई मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर उन पर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने गोविंद के एक साथी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं।
अवैध संबंधों में भी पुलिस कर रही जांच
पुलिस घटना के पीछे अवैध संबंधों की भी कहानी जोड़ रही है। इसके चलते वह आरोपियों व मरने वाले चाचा-भतीजों के संबंधों के बारे में भी जांच कर रही है। इसके चलते इन सभी की काल डिटेल भी खंगाली जा रही है। कुछ नंबरों को पुलिस ने चिह्नित भी कर लिया है।