फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncle and nephew died in road accident

घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां, सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत से मच गया कोहराम

Fri, 26 Apr 2019 09:38 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 26 Apr 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew died in road accident
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज में चाचा-भतीजे की एक सड़क हादसे में मौत से घर में कोहराम मच गया। शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं। अंबेडकर नगर निवासी राकेश कश्यप (42) पुत्र मातादीन के पुत्र सोनू की शादी 11 मई को औरैया जनपद के उमरैन निवासी हरीनाम की पुत्री शिवानी के साथ होनी है। तीन मई को तिलक है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन

 

राकेश अपने बेटे की शादी के कार्ड बांटने के लिए भतीजे सुमित (16) पुत्र पप्पू बाथम के साथ बाइक से निकले थे। मैनपुरी जनपद के भोगांव थानाक्षेत्र के छाछा तिराहे के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 

टक्कर इनती तेज थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हेलमेट चकनाचूर हो गया। एक साथ दो मौतों से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव घर पहुंचे। माहौल गमगीन हो गया। लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed