फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uncle and nephew died due to electrocution during irrigation

यूपी: सिंचाई के दौरान करंट लगने से चाचा व भतीजे की मौत, गांव में छाया मातम

Sun, 10 Apr 2022 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Apr 2022 12:01 AM IST
सार

सिंचाई के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Uncle and nephew died due to electrocution during irrigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के अमौली में खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से जान गवां बैठे चाचा व भतीजे के हमीरपुर से शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे। एक परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया। ग्रामीणों में मातम छाया रहा।
विज्ञापन


यमुना किनारे शवों का अंतिम संस्कार हुआ। चांदपुर थाना क्षेत्र के जारा गांव निवासी जयराम (40) शुक्रवार को मूंग की फसल में पानी लगाने गए थे। खेत के बगल में बिजली खंभा है। खंभे के सपोर्ट वायर से खेत में भरे पानी में करंट आने से जयराम झुलस गए थे।
विज्ञापन


उन्हें बचाने के लिए भतीजा अजय उर्फ छोटू (16) पुत्र धनीराम पहुंचा था। वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया था। दोनों की हमीरपुर जिला अस्पताल में मौत हो गई। दोनों के शव हमीरपुर से गांव पहुंचे। शवों को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम की पत्नी सुशीला बदहवास हो गई। जयराम अपने पीछे बेटी रश्मी (18) और बेटा हेमेंद्र को छोड़ गया है। सुशीला भी हादसे के समय खेत में थी। उसने ही शोर मचाकर ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया था। बिजली आपूर्ति बंद कराई थी। मृतक अजय कक्षा नौ का छात्र था।

वह एलईडी शिक्षण संस्थान भटपुरवा कानपुर में पढ़ता था। बेटे का शव देखकर मां उमाकांती बेहोश हो गई। अजय का एक बड़ा भाई शिवम है। मृतक के बड़े भाई धनीराम ने बताया कि परिवार में सिर्फ डेढ़ बीघा खेत है। बटाई में खेत लेकर कृषि कार्य करते हैं। इससे परिवार का भरण-पोषण होता है। परिवार की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed