{"_id":"699f5c9b7bcc51ccd60bf037","slug":"unable-to-recover-from-illness-electrician-jumps-in-front-of-train-kanpur-news-c-362-1-ka11011-142403-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बीमारी ठीक न होेने पर इलेक्ट्रीशियन ट्रेन के आगे कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बीमारी ठीक न होेने पर इलेक्ट्रीशियन ट्रेन के आगे कूदा
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात खांसी, बुखार, जुकाम ठीक न होेने से परेशान इलेक्ट्रीशियन ने खादी आश्रम के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मंगला विहार सेकेंड सनिगवां चिश्तीनगर निवासी अखिलेश शुक्ला (54) के परिवार में पत्नी पुष्पा, बेटे अभिषेक और अनिकेत हैं। उन लोगों ने पुलिस को बताया कि पिता को तीन-चार दिनों से खांसी, बुखार, जुकाम था। इसके चलते काम पर नहीं जा रहे थे। पिता कह रहे थे कि दवा खाने के बाद भी कतई आराम नहीं है। मंगलवार शाम करीब छह बजे पिता बिना बताए घर से निकल गए। बुधवार सुबह छह बजे पुलिस ने घर से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक किनारे उनका शव मिलने की जानकारी दी। चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने बीमारी के कारण सुसाइड करना बताया है। (संवाद)
......
शादी में गया परिवार, युवक ने फंदा लगा दी जान
बिधनू थाना क्षेत्र के ओरियारा गांव में गणेश यादव (20) ने मंगलवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गणेश मूलरूप से झारखंड के देवघर का रहने वाला है। पिछले एक साल से बहन पम्मी के घर में रहकर एक रंग फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार को पम्मी के पारिवारिक भतीजी गोल्डी की शादी थी। वहां पम्मी, पति सोनू और देवर गौतम के साथ गई थीं। गणेश से शादी में चलने के लिए कहा तो उसने न्योता न होने की बात कहकर जाने से मना कर दिया। सोनू के अनुसार देर रात वह साले गणेश के लिए खाना लेकर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो गणेश का शव फंदे से लटका मिला। बिधनू थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता सके हैं। मामले की जांच की जा रही है।