{"_id":"5f2aaf8c8ebc3eaae2694cbe","slug":"unable-to-fulfill-the-demand-of-sister-on-rakshabandhan-jumped-in-front-of-the-train-and-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर बहन की मांग पूरी न कर सका तो ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर बहन की मांग पूरी न कर सका तो ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी
Wed, 05 Aug 2020 06:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Aug 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
शिवराजपुर में आर्थिक तंगी के कारण रक्षाबंधन पर बहन को साइकिल दिलाने की मांग पूरी न कर पाने पर एक भाई ने क्षुब्ध होकर बुधवार भोर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कानपुर भेजा है।
बुधवार को बर्राजपुर रेलवे स्टेशन के पास बीरामऊ ग्राम पंचायत के खोदनपुरवा गांव निवासी पुत्ती लाल(22) पुत्र रामप्रसाद शर्मा का शव मिला। मृतक के बड़े भाई सूरज शर्मा ने पुलिस को बताया कि रक्षाबंधन के दिन सोमवार को दोनों भाइयों में एकलौती बहन सोनी ने राखी बांधने के एवज में उनसे साइकिल की मांग की थी।
आर्थिक तंगी के चलते उसकी मांग हम लोग पूरी तरह से पूरी नहीं कर पा रहे थे। छोटे भाई पुत्ती लाल ने कई लोगों से रुपया उधार लेने की भी बात कही, किंतु नहीं मिल सके। वह काफी परेशान था। मंगलवार की शाम खाना खाने के बाद वह बाहर चारपाई पर सो गया था।
विज्ञापन
सुबह वह चारपाई पर नहीं मिला। काफी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। फिर बाद में घटना की जानकारी हुई। दरोगा अमित शर्मा ने बताया कि शव शिनाख्त कराने के बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कानपुर भेज दिया गया।