{"_id":"5efa4e678ebc3ea178172d75","slug":"uma-bharti-said-rahul-needs-to-understand-the-character-of-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमा भारती बोलीं, राहुल को चीन का चरित्र समझने की जरूरत, अटल बिहारी से सीख ले इस मामले पर करें बयानबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमा भारती बोलीं, राहुल को चीन का चरित्र समझने की जरूरत, अटल बिहारी से सीख ले इस मामले पर करें बयानबाजी
Tue, 30 Jun 2020 01:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
उमा भारती
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को चीन का इतिहास देखना चाहिए। बांग्लादेश के मुद्दे पर अटल बिहारी बाजपेई ने इंदिरा गांधी का पूरा साथ दिया था। इससे राहुल को सीख लेकर बयानबाजी करनी चाहिए।
उमा भारती सोमवार को भोपाल से लखनऊ कोर्ट में एक मामले की सुनवाई में जा रहीं थीं। लखनऊ कोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सुनवाई स्थगित होने पर वह माती सर्किट हाउस में विश्राम के लिए रुक गईं। इस दौरान पत्रकारों से बात की।
हाल ही में राहुल गांधी ने बयान दिया था कि भारत कोरोना से निपटने में लगा रहा और चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया। इस बयान पर उमा भारती ने कहा कि बांग्लादेश के मुद्दे पर इंदिरा गांधी सरकार के समय पाकिस्तान से युद्ध हुआ था।
विज्ञापन
तब अटल बिहारी बाजपेई पूरी तरह से सरकार के साथ थे। इससे सीख लेकर राहुल को बयान देना चाहिए। राहुल को जवाहर लाल नेहरू के समय का इतिहास भी देखना चाहिए। तब हिंदी, चीनी भाई भाई के नारे लगे थे। यह नारे चीन ने ही लगवाए थे। इसके बावजूद गद्दारी की थी। वह पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के सवाल को टाल गई। बाद में वह लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।