{"_id":"6a6516cbab37e316940ac0e5","slug":"ultrasound-machine-at-mch-and-abg-machine-in-icu-out-of-order-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-146368-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एमचीएस में अल्ट्रासाउंड, आईसीयू में एबीजी मशीन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एमचीएस में अल्ट्रासाउंड, आईसीयू में एबीजी मशीन खराब
Sun, 26 Jul 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। मेडिकल कॉलेज में भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन नवागंतुक प्राचार्य के निरीक्षण में कई खामियां निकल कर सामने आई हैं। उन्हें महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन, आईसीयू में एबीजी (आर्टेरियल ब्लड गैस) मशीन खराब मिली। इसके साथ ही अन्य खामियां नजर आईं। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
प्राचार्य डॉ. अंबरीश कुमार गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज की अलग अलग विंग का निरीक्षण कर खायिमां परख रहे हैं। प्राचार्य ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जांचने के लिए निरीक्षण किया गया। इसमें महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में संचालित अल्ट्रासाउंड मशीन खराब बताई गई। साथ ही एसएनसीयू में एक्स-रे मशीन की कमी मिली। आईसीयू के निरीक्षण वह पूरी तरह से संचालित नहीं मिला। जानकारी पर पता चला कि एबीजी खराब है। उन्होंंने बताया कि इसके बिना आईसीयू के वेंटीलेटर नहीं चल सकते। परिसर में लगा दो हजार लीटर का लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलमो) भी संचालित नहीं मिला है। इसके बारे मेंं जानकारी की गई तो पता चला कि उसका लाइसेंस नहींं मिला है। इस वजह से जंंबो सिलिंडर से वार्ड, इमरजेंसी व अन्य स्थानों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। इस तरह निरीक्षण में प्राचार्य को कई खामियां मिली।
..................
बयान...
निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं हैं। शीघ्र ही लाइसेंस लेकर एलमो सिलिंडर से ऑक्सीजन की आपूर्ति चालू कराई जाएगी। एमसीएच में अल्ट्रासाउंड मशीन, आईसीयू में एबीजी पीओसी मशीन और एसएनसीयू में एक्स-रे मशीन खरीदी जाएगी। अन्य जो भी खामियां है उन्हें दूर कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करना प्राथमिकता मेंं रहेगा। - डॉ. अंबरीश कुमार गुप्ता, प्राचार्य
विज्ञापन
.......................
पूर्व के अधिकारियों ने समस्याओं पर नहीं दिया ध्यान
मेडिकल कॉलेज में कई अव्यवस्थाएं चली आ रही हैं। पिछले एक माह से ओपीडी भवन में लगी लिफ्ट खराब है। इससे मरीज रैंप व सीिढ़यों से चढ़कर ओपीडी तक पहुंचते हैं। मेडिकल कॉलेज के नए भवन में प्रथम तल, द्वितीय तल पर ओपीडी है। वहीं चौथी मंजिल पर जनरल वार्ड बना है। ऐसे में मरीज व तीमारदार दोनोंं परेशान होते हैं। वहीं आईसीयू, एमसीएच, एसएनसीयू में खामी रही। इसके बाद भी पूर्व के अधिकारियों ने इन समस्याओं पर गौर नहीं किया। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि इमरजेंसी में अक्सर पानी की समस्या भी रहती है।