फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ulemas target SP candidate Naseem Solanki for worshipping in a temple

UP: मंदिर में पूजा करने पर उलेमा के निशाने पर आईं सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी, पढ़ें पूरी अपडेट

Sun, 03 Nov 2024 01:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Nov 2024 01:44 AM IST
सार

Kanpur News: उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नसीम सोलंकी के वनखंडेश्वर मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करने का मामला तूल पकड़ रहा है। नसीम बोलीं पूजा नहीं, दिवाली पर समर्थकों को बधाई देने गई थीं।

विज्ञापन
Ulemas target SP candidate Naseem Solanki for worshipping in a temple
नसीम के मंदिर दर्शन का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी का प्रचार के दौरान दिवाली के मौके पर यहां के प्रसिद्ध शिव मंदिर वन खंडेश्वर में जाकर वहां जलाभिषेक करना और पूजा करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। देवबंद सहित कई मुस्लिम धर्मगुरुओं की ओर से नसीम सोलंकी के मंदिर जाने पर नाराजगी जाहिर की गई है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने फतवा जारी करते हुए नसीम सोलंकी को अल्लाह से तौबा करने की नसीहत दी है। उधर शनिवार को मंदिर समिति की ओर से परिसर का गंगाजल और दूध से शुद्धिकरण किया गया।
विज्ञापन


उधर नसीम ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि वह मंदिर में पूजा करने नहीं गई थीं बल्कि प्रचार के दौरान रास्ते में मंदिर आने से उनके पार्टी के कुछ हिंदू समर्थकों ने उनसे यहां पर दीप जलाकर लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देने गई थीं। मुस्लिम धर्मगुरु द्वारा इस मसले पर फतवा जताने की बात पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने फतवा जारी किया है वे हमारे बड़े हैं, उनकी बात पर कुछ नहीं कहेंगी।
विज्ञापन


मुस्लिम महिला के मंदिर में दर्शन करने के मामले को लेकर एक व्यक्ति ने मसला पूछा और शरीयत की रोशनी में इसकी व्याख्या मांगी। इसपर मेरा कहना है कि अगर कोई मुस्लिम जानबूझकर मूर्ति पूजन करता है जो कि इस्लाम में वर्जित है, तो वह पहले तो तौबा करे और फिर दोबारा कलमा पढ़े। - मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रिजवी राष्ट्रीय अध्यक्ष बरेलवी ऑल इंडिया मुस्लिम जमात
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर जाने से नहीं कटेंगे इरफान सोलंकी के पाप
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के वन खंडेश्वर मंदिर जाकर भोले बाबा की पूजा अर्चना करने से उनके पति के पापों का प्रायश्चित नहीं होगा। कहा कि वह उस गरीब बेवा मुस्लिम महिला के पैरों पर गिर कर माफी मांगे।


भाजपा ने मुस्लिम क्षेत्रों में किया बूथ सम्मेलन तो सपा ने खेली पूजा पॉलिटिक्स
भाजपा ने सीसामऊ चुनाव में पहली बार मुस्लिम क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन आयोजित कर विपक्षियों को यह संदेश देने की कोशिश किया कि इस बार उप चनुाव में मुस्लिम मतदाता भी उनके साथ हैं। भाजपा के इस प्रयोग को झटका देने के लिए समाजवादी पार्टी ने पूजा पॉलिटिक्स चलने की कोशिश किया। जिसमें बकौल नसीम सोलंकी उनके समर्थकों ने उनसे कहा कि वे दिवाली के मौके पर मंदिर में पूजा करके लोगों को दिवाली की बधाई दें। लेकिन सपा की पूजा पॉलिटिक्स को लेकर मुस्लिम बिरादरी ने पार्टी की प्रत्याशी को निशाने पर ले लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed