{"_id":"5e8481fd8ebc3e6fd73c882b","slug":"ulama-appeals-after-nizamuddin-markaz-s-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामुद्दीन मरकज के मामले के बाद उलमा ने की अपील, मरकज जाने वाले आइसोलेशन में रहें, करा लें जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामुद्दीन मरकज के मामले के बाद उलमा ने की अपील, मरकज जाने वाले आइसोलेशन में रहें, करा लें जांच
Wed, 01 Apr 2020 05:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 01 Apr 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
मरकज में शामिल होने वालों की हैलट में जांच हुई
- फोटो : amar ujala
दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन औलिया मरकज के मामले के बाद उलमा ने अपील की है कि अगर कोई जमात वहां गई हो या फिर कोई व्यक्तिगत तौर पर कार्यक्रम में गया हो तो आइसोलेशन में रहे और अपनी जांच करा ले।
शहर से निजामुद्दीन मरकज में जमातों के अलावा व्यक्तिगत तौर पर भी मजहबी कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए लोग आते-जाते रहते हैं। शहरकाजी हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी ने मंगलवार को जमातों के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि शहर की किसी जमात के वहां होने की तस्दीक नहीं हुई है। फिर भी अगर कोई गया हो तो अपनी, अपने घर की और मिलने वालों की खैरियत के लिए आइसोलेशन में रहे। इसके साथ ही जांच भी करा ले।
विज्ञापन
नायब शहर काजी हाफिज मामूर अहमद ने भी लोगों से अपील की है कि एहतियात बरतें। कोई इस बीच मरकज में गया हो तो तन्हाई में रहे और जांच कराए। कोरोना वबा है और खतरनाक है। ऐसे में एहतियात बरता जाना बहुत जरूरी है।