फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two youths including Pradhan's nephew died due to lightning

चित्रकूट: बिजली गिरने से प्रधान के भतीजे समेत दो युवकाें की मौत, महिला समेत छह झुलसे

Sun, 22 Sep 2019 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Sep 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two youths including Pradhan's nephew died due to lightning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के बरगढ़ में बिजली गिरने से प्रधान के भतीजे समेत दो युवकों की मौत हो गई। जबकि सात वर्षीय बालक बाल-बाल बच गया। दूसरी घटना में महिला व एक बालक सहित छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
विज्ञापन


जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र के लपांव गांव निवासी अजय (27) पुत्र रामबहादुर वर्मा व प्रधान रेनू के भतीजे राजा (30) पुत्र रामदेव वर्मा, सात वर्षीय पुत्र आशीष के साथ बाइक से मप्र के पनवार थाना अंतर्गत गढ़वई गांव से श्राद्ध का निमंत्रण कर शुक्रवार की देर शाम घर जा रहे थे।
विज्ञापन


गांव के दो किमी पूर्व अचानक बारिश होने से बाइक खड़ी कर तीनों पेड़ के नीचे ठहर गए। इस दौरान तेज गड़गड़हाट के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से अजय व राजा गंभीर रूप से झुलस गए। और उनकी मौत हो गई। राजा का पुत्र आशीष यह देख चीख पुकार मचाई। बारिश थमने के बाद गुजर रहे लोगों ने गांव में परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जानकारी मिलने पर पहुंची मप्र के जवा थाना पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। बताया गया कि मृतक राजा प्रधान रेनू देवी का भतीजा था। मृतक अजय के तीन पुत्री व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी क्त्रस्म में बरगढ़ थाना क्षेत्र के पतेर गांव की अरुणा (30) पत्नी रामबहोरे व राहुल पुत्र गंगादीन बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अरुणा की हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। 

बिजली गिरने से छह झुलसे
चित्रकूट में मानिकपुर मारकुंडी थानाक्षेत्र के छेरिहा खुर्द गांव के पास शनिवार की देर शाम को तेज बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरी। इसकी चपेट में चार महिला समेत छह ग्रामीण झुलस गए। सभी अपने घर के पास मौजूद थे। झुलसे छेरिहा खुर्द निवासी सावित्री देवी पत्नी लालू, नीता पत्नी नंदकिशोर, बिटटी देवी पत्नी कैलाश, मोहित पुत्र रामराज यादव, फूलकुमार पुत्र लवलेश यादव व ज्ञानी देवी पत्नी ओमनारायण को सीएचसी में भर्ती किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed