फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two youths hanged in the tree

पेड़ में फंदा डाल दो युवकों ने लगाई फांसी

Tue, 15 Jun 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
two youths hanged  in the tree
सरवनखेड़ा। गजनेर क्षेत्र में दो युवाओं ने सोमवार को जिंदगी से हार मानकर फांसी लगा ली। एक घटना सरवनखेड़ा गांव में वहीं दूसरी लोहारी में हुई। दोनों ही युवकों की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

सरवनखेड़ा निवासी अनिकेत उर्फ यीशु (25) सोमवार सुबह खेतों में जाने की बात कह घर से निकला। इसके बाद गांव के ही नरोत्तम सिंह के आम के बगीचे में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। बच्चे बगीचे में पहुंचे तो शव लटका देख उसके घर में सूचना दी। इसकी जानकारी होते ही भीड़ एकत्र हो गई। मृतक की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। एक वर्षीय बेटा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक परेशान रहता था। कानपुर में इलाज भी चल रहा था। पत्नी प्रियंका व मां मोहिनी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

उधर लोहारी गांव निवासी गुड्डन (30) सोमवार सुबह सरवनखेड़ा बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद लोहारी रोड पर पेट्रोल पंप के पास आम के पेड़ में चढ़कर शर्ट से फांसी लगा ली। बाजार से लौट रहे गांव के लोगों की उस पर नजर पड़ी। इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी गई। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। मृतक तमिलनाडु की एक फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते दो माह पूर्व वह गांव आ गया था। गांव में मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक गजनेर गंगा सिंह यादव ने बताया कि सरवनखेड़ा व लोहारी गांव में एक-एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। दोनों के परिजन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं बता सके हैं। सरवनखेड़ा का युवक मनोरोगी बताया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed