Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two youths abducted a teenager and misdeed him in Bilhaur Kanpur

'कॉल गर्ल बुलाई है': रस्सी देख किशोर ने पूछा तो हत्यारोपी बोले- फिल्मी स्टाइल में करेंगे; पर कहानी पड़ी उल्टी

Fri, 07 Mar 2025 08:49 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर/बिल्हौर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर/बिल्हौर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 07 Mar 2025 08:49 AM IST
सार

अरौल निवासी प्रापर्टी डीलर का सबसे छोटा 13 वर्षीय बेटा बुधवार शाम सात बजे जिम जाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर न आने पर कॉल की गई तो उसका मोबाइल बंद मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। गुरुवार को पिता के पास किशोर के मोबाइल से 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज आया था।

विज्ञापन
Two youths abducted a teenager and misdeed him in Bilhaur Kanpur
कुकर्म के बाद किशोर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अरौल थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी दो युवक 13 साल के किशोर को बहला फुसलाकर गांव के खंडहर में ले गए। वहां बंधक बनाकर कुकर्म किया। विरोध पर पहले किशोर का गला कसा, फिर सरिया से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने किशोर को बताया था कि उन्होंने एक कॉल गर्ल को बुलाया है। यह सुनकर वह इनके साथ हो लिया। दोनों के पास रस्सी थी। किशोर ने इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि युवती को बांधकर फिल्मी स्टाइल में संबंध बनाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

हत्या के बाद शव को हाईवे के पास 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए घटना को अपहरण का रूप देने की साजिश रची। इसके तहत किशोर के मोबाइल से उसके पिता को 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला खुल गया। सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से घटना को अंजाम देने वाले किशोर के दोस्त व इसी गांव के निवासी अजहर उर्फ अज्जू और नजर अली उर्फ हुसैनी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरौल निवासी प्रापर्टी डीलर के 11 बच्चों में सबसे छोटा 13 वर्षीय बेटा बुधवार शाम सात बजे जिम जाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर न आने पर कॉल की गई तो उसका मोबाइल बंद मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। गुरुवार सुबह 6:29 बजे पिता के पास किशोर के मोबाइल से 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज आया। पिता ने पुलिस से शिकायत की। घरवालों के संदेह जताने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली। दोपहर में गांव से एक किमी दूर 40 फीट गहरे कुएं में शव बरामद हो गया, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन

कॉल गर्ल को बुलाया है... यह कहकर ले गए थे आरोपी
एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि अज्जू और हुसैनी ने किशोर को बताया कि उन्होंने एक कॉल गर्ल को बुलाया है। यह सुनकर वह इनके साथ हो लिया। दोनों के पास रस्सी थी। किशोर ने इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि युवती को बांधकर फिल्मी स्टाइल में संबंध बनाएंगे। लेकिन, खंडहर पहुंचते ही दोनों ने किशोर के ही हाथ-पैर बांध दिए और कुकर्म किया। फिर रस्सी से उसका गला कस दिया।

प्रापर्टी डीलर के किशोर बेटे की अगवा करने के बाद हत्या की गई। पिता की तहरीर पर हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम से कुकर्म की पुष्टि होगी। - हरीश चंदर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर

निर्ममता: सांसें चलती मिलीं तो सरिया से किए वार
किशोर की सांसें कुछ देर के लिए रुक गईं तो आरोपी उसे कुएं के पास ले जाने लगे। इस बीच उसकी सांसें फिर से चलने लगीं तो आरोपियों ने सरिया से उसके पेट, सिर और अन्य जगहों पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। आरोपियों ने बताया कि फंसने के डर से उन्होंने ऐसा किया।

क्राइम संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed