फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two youngmen accused of gangrape with girl in hamirpur

खेत में पहले से ही मौजूद थे दो युवक, दुल्हन की मौसेरी बहन से किया गैंगरेप

Fri, 22 Jun 2018 06:43 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 22 Jun 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
two youngmen accused of gangrape with girl in hamirpur
डेमाे पिक
यूपी के हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बारात में शामिल जालौन जिले के दो युवकों ने गुरुवार तड़के शौच को खेतों की ओर गई दुल्हन की मौसेरी बहन के साथ गैंगरेप किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि बुधवार को वह कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन की लड़की की शादी में शामिल होने आई थी। गुरुवार सुबह चार बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री शौच को खेतों की ओर गई थी। बारात थाना क्षेत्र के एक गांव से आई थी। बारात में शामिल जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के अकौना निवासी सर्वेश और कालपी थाना क्षेत्र के रायढ़ निवासी कोमल सिंह पहले से खेतों में मौजूद थे। दोनों ने किशोरी को देखते ही दबोच लिया और गैंगरेप कर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


दोनों युवकों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने जानकारी परिजनों की दी। पीड़िता के साथ उसकी मां कुरारा थाना पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के बयान लेेने के बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। डाक्टरी परीक्षण में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एसओ दीनदयाल सिंह ने बताया दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed