फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two years, won the battle of Rs 35

दो साल में जीती 35 रुपए की लड़ाई

Sun, 25 Sep 2016 07:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
two years, won the battle of Rs 35
डेमो पिक
कानपुर में एक महिला ने आखिर दो साल बाद 35 रुपये की लड़ाई जीत ही ली। जिला उपभोक्ता फोरम ने बाइक एजेंसी को हीरो प्लेजर की सर्विस में इंजन आयल पर एमआरपी से ज्यादा वसूले गए 35 रुपये वापस करने का आदेश दिया है। मुकदमा दाखिल करने की तारीख से भुगतान तक दस प्रतिशत वार्षिक ब्याज और पांच हजार रुपये मुकदमा खर्च भी देना होगा।
विज्ञापन


शारदा नगर एलआईसी सोसाइटी निवासी ममता चतुर्वेदी ने हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड के अधिकृत डीलर तिरुपति मोटर्स पार्वती बांगला रोड तिलक नगर के खिलाफ 11 जुलाई 2014 को मुकदमा दाखिल किया था। इसमें कहा गया था कि उसने एक हीरो प्लेजर खरीदी थी। उसकी नियमित सर्विस वह तिरुपति मोटर्स से ही कराती थी। 21 जून 2014 को इंजन ऑयल बदलवाने के लिए डिब्बा लिया।  
विज्ञापन


इंजन ऑयल बदलवाने के बाद 250 रुपये का बिल दिया। दस रुपये सर्विस चार्ज भी दिया। बाद में डिब्बे पर एमआरपी 215 रुपये लिखा देखा तो उतने ही रुपये लेने को कहा। कर्मचारियों ने उसकी एक नहीं सुनी और कहा कि बिना पूरे भुगतान के गाड़ी नहीं ले जाने दी जाएगी। इस पर वह भुगतान कर गाड़ी लेकर चली आई। विपक्षी के न आने पर फोरम अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह और सदस्य सुधा यादव ने 22 सितंबर को वादी के पक्ष में फैसला सुनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जागा उपभोक्ता जागा-
(अगर आपको उपभोक्ता अधिकारों के बारे में कुछ जानकारी लेनी है तो अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित के मोबाइल नंबर 9415403399 पर दोपहर दो से तीन बजे तक व्हाट्स एप पर सलाह ले सकते हैं)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed