फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two women going to Tilak's first oil worship die in accident

तिलक के पहले तेल पूजन को जा रहीं दो महिलाओं की हादसे में मौत, मातम में बदल गईं खुशियां

Sat, 29 Feb 2020 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Feb 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Two women going to Tilak's first oil worship die in accident
मां की मौत की खबर सुन बदहवास बच्चे - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में शादी समारोह में तेल पूजन की रस्म के लिए जा रही दो महिलाएं तेज रफ्तार लोडर की चपेट में आ गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें ग्रामीण सीएचसी ले गए। वहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से लोडर चालक और एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाएं दूल्हे की पारिवारिक चाची थीं। रहीम नगर निवासी कृपाशंकर के बेटे जितेंद्र कुमार का तिलक समारोह रविवार को है।
विज्ञापन


तीन मार्च को बरात लालपुर के कुच्छी गांव जानी है। तिलक पहले महिलाएं शनिवार को तेल पूजन रस्म अदायगी के लिए शिव मंदिर जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार लोडर की चपेट में आने से रहीम नगर के अवधेश की पत्नी कुसमा देवी (45) व सरोज की पत्नी सुमन देवी (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से महिलाओं में भगदड़ मच गई। दोनों घायल महिलाओं को सीएचसी ले जाया गया। वहां दोनों की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। कुसमा देवी के पति अवधेश की कस्बे में हार्डवेयर की दुकान है। सुमन देवी के पति सरोज दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं।


दूल्हे के परिवार की दोनों महिलाओं की मौत होने पर शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजन बिलखने लगे। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि लोडर के चालक व एक युवक को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed