फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two women died in the city due to kidney transplant.

Kanpur News: किडनी ट्रांसप्लांट से शहर में दो महिलाओं की हुई थी मौत

Wed, 22 Apr 2026 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Two women died in the city due to kidney transplant.
कानपुर। शहर में एक और महिला की अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। यह जानकारी जेल गए मुदस्सर अली सिद्दीकी ने पूछताछ के दौरान विवेचक को दी। पुलिस को इससे पूर्व शिवम अग्रवाल और नवीन पांडेय के बीच मिले ऑडियो से महिला की मौत का पता चला था। दोनों महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

किडनी ट्रांसप्लांट मामले में अब तक 11 आरोपी जेल जा चुके हैं, जिसमें डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. प्रीति आहूजा, शिवम अग्रवाल, राजेश कुमार, राम प्रकाश कुशवाहा, नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह राघव, नरेंद्र तोमर, परवेज सैफी, रोहित तिवारी, मुदस्सर अली सिद्दीकी शामिल हैं। मुदस्सर अली ने 16 अप्रैल को कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस ने उससे पूछताछ के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी। कोर्ट के आदेश के बाद विवेचक ने अली से पूछताछ की। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक पूछताछ में अली ने बताया कि उसने 12वीं तक पढ़ाई के बाद ओटी टेक्नीशियन का कोर्स किया। इसके बाद कई साल तक दिल्ली के बड़े अस्पताल में नौकरी की। इस दौरान उसने कई सर्जरी सीखी। किडनी ट्रांसप्लांट भी उसने वहीं से सीखा। हालांकि, पुलिस अधिकारियों को उसके बयान पर यकीन नहीं हो रहा है। आशंका है कि किडनी ट्रांसप्लांट के खेल में कोई विशेषज्ञ शामिल हो सकता है। अली और रोहित की मुलाकात 2018 में हुई थी। रोहित ही अली को मेरठ के अस्पताल लेकर आया था। वहां उसने कई सर्जरी की और कुछ समय कार्य किया। इस दौरान अस्पताल के मालिकों में अनबन हो गई। रोहित उसको नवीन पांडेय के साथ मिलकर कानपुर भेजने लगा। अली एक ट्रांसप्लांट के लिए लगभग 20 लाख रुपये लेता था।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम ने बताया कि मुदस्सर अली ने दस किडनी ट्रांसप्लांट करने की बात कही है। उसने एक और महिला की मौत के बारे में जानकारी दी है। यह ऑपरेशन 2025 में हुआ था। पुलिस अब दोनों महिलाओं की जानकारी जुटा रही है। अली का पुलिस कस्टडी रिमांड लिया जाएगा। उसके मोबाइल फोन व अन्य जानकारियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 मार्च को केशवपुरम अस्पताल में मुजफ्फरनगर की पारुल तोमर को बेगूसराय के आयुष की किडनी लगाई गई थी। सर्जरी के बाद दाेनों को अलग अलग नर्सिंगहोम में शिफ्ट कर दिया गया था। पुलिस आरोपियों की और जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed