फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two women cheated of lakhs of rupees were lured with the promise of doubling their jewellery and utensils

Auraiya: दो महिलाओं से लाखों की ठगी, जेवर-बर्तन दोगुना करने का दिया था झांसा, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 27 Feb 2025 02:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Feb 2025 02:08 PM IST
सार

Auraiya News: दिबियापुर कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। अगर कोई तहरीर आती है, तो जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Two women cheated of lakhs of rupees were lured with the promise of doubling their jewellery and utensils
जानकारी देती महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुखमपुर की मड़ैया व गांव हरतौली में दो महिलाओं ने कई घरों में लोगों से ठगी की। ठगों ने सामान दोगुना करने का झासा देकर कई घरों से लाखों के जेवर, बर्तन आदि सामान बटोर लिया। हालांकि अभी तक किसी ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। महिलाओं का कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन

सहार विकासखंड की ग्राम पंचायत सुखमपुर की मड़ैया निवासी महिला लज्जावती पत्नी बाबूराम राठौर ने बताया कि वह घर के लोगों के साथ खेतों पर काम करने गई थीं। घर में बहू काजल थी। इसी दौरान दो महिलाएं घर पर आईं और सामान दोगुना कर देने का झांसा देकर उन्होंने बहू से जेवर और बर्तन ले लिए।
विज्ञापन




लाखों के जेवर और बर्तन ले गईं महिलाएं
इसी तरह गांव के ही रामप्रकाश, रानी देवी, गंगाराम व अनामिका सहित कुछ अन्य लोगों के घरों से भी महिलाएं लाखों के जेवर और बर्तन ले गईं। इसी तरह हरतौली में भी कई घरों में वारदात हुई। कुछ लोगों ने ठगी करने वाली महिलाओं की फोटो मोबाइल में कैद की है। अभी तक किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर का जेवर व अन्य सामान न दें
दिबियापुर कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। अगर कोई तहरीर आती है, तो जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। गांव की महिलाएं किसी के कहने पर घर का जेवर व अन्य सामान न दें और न ही उनके जाल में फंसे। अगर कोई सामान दोगुना करने की बात कहता है, तो पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed