फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two wheels of a goods train derailed in Panki yard on the Delhi route.

Kanpur News: दिल्ली रूट पर पनकी यार्ड में मालगाड़ी के दो पहिए बेपटरी

Wed, 15 Oct 2025 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two wheels of a goods train derailed in Panki yard on the Delhi route.
कानपुर। दिल्ली रूट पर पनकी यार्ड से एक मालगाड़ी के मेन लाइन पर जाते समय सोमवार देर रात बड़ा हादसा होते बचा। कैंची पॉइंट (नार्थ से साउथ लाइन पर लाते समय) पर मालगाड़ी के दो पहिए बेपटरी हो गए। इससे दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेन संचालन ठप हो गया। करीब पौने दो घंटे बाद रेलवे ने चौथी लाइन से ट्रेन संचालन शुरू कराया गया। इसके आधे घंटे बाद रात सवा 12 बजे तीसरी लाइन पर संचालन शुरू करा दिया गया। दिल्ली-हावड़ा रूट बाधित होने से श्रमशक्ति, राजधानी, गरीबरथ एक्सप्रेस सहित 41 ट्रेनें फंस गई।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 10:30 बजे एक मालगाड़ी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में माल उतारने के बाद वापस पनकी यार्ड जा रही थी। यार्ड में मालगाड़ी ने जैसे ही नार्थ से साउथ लाइन पर प्रवेश किया, ट्रैक चेंज पॉइंट पर उसके दो पहिए बेपटरी हो गए। प्रेशर लो होने के साथ ही ट्रेन खड़ी हो गई। रात करीब 10.35 बजे जूही में हूटर बजा तो एआरटी टीम सक्रिय हुई। इसके बाद रात 11.15 बजे एआरटी ने बचाव कार्य शुरू किया। रेलवे अफसरों ने बताया कि तीसरी और चौथी लाइन से ट्रेनों को कॉशन देकर चला दिया गया है। रात ढाई बजे के बाद मेन अप व डाउन लाइन चालू होने की उम्मीद है। ट्रेन बेपटरी होने में कोई जनहानि नहीं हुई है। अप व डाउन लाइन प्रभावित होने से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्री देर रात तक परेशान रहे। रेलवे ने मालगाड़ी बेपटरी होने के मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



ये ट्रेनें फंसी रहीं
दिल्ली रूट की अप व डाउन लाइन बाधित होने से कानपुर में श्रमशक्ति, पटना राजधानी, गरीबरथ, पुरुषोत्तम, मगध, महाबोधि, श्रम शक्ति, पूर्वा, वैशाली, प्रयागराज एक्सप्रेस, गोरखधाम सहित करीब 41 ट्रेनें आधे से दो घंटे तक बीच के स्टेशनों या आउट साइड पर फंसी रहीं। मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद चौथी लाइन से पहली ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर जाने वाली 12436 गरीब रथ एक्सप्रेस को रात करीब 11: 56 बजे निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed