{"_id":"5803b5b04f1c1b6752293271","slug":"two-units-of-platelets-should-six-thousand-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो यूनिट प्लेटलेट्स चाहिए, छह हजार दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो यूनिट प्लेटलेट्स चाहिए, छह हजार दो
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 16 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप लगातार जारी है, जिसके चलते अस्पतालों में प्लेटलेट्स (बिम्बाणु) की डिमांड काफी बढ़ गई है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज से हैलट तक दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। यहां तक कि डेंगू वार्ड में भी दलालों की पहुंच हो गई है। प्लेटलेट्स के लिए दलाल मुंह मांगी कीमत मांग रहे हैं।
हमीरपुर से आए एक डेंगू पीड़ित के तीमारदार से दो यूनिट प्लेटलेट्स के लिए दलाल ने छह हजार रुपए की डिमांड कर दी। तीमारदार ने रिश्तेदारों को बुलाकर ब्लड डोनेट कराया और प्लेटलेट्स लिया। रविवार को कुछ लोगों ने दलाल से प्लेटलेट्स की डिमांड की तो उसने तत्काल मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक से सप्लाई का आश्वासन दिया।