{"_id":"5ecfd3838ebc3e9075171ad8","slug":"two-trucks-crushed-man-in-the-rush-to-fill-sand-in-the-sand-ghats","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर खलासी की मौत, चिकासी बालू घाट में जल्दी बालू भरने की होड़ में दो ट्रकों ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर खलासी की मौत, चिकासी बालू घाट में जल्दी बालू भरने की होड़ में दो ट्रकों ने रौंदा
Thu, 28 May 2020 08:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 28 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर राठ के चिकासी थानाक्षेत्र में बेतवा नदी किनारे खनन पट्टे में मौरंग भरने गए एटा जनपद के एक ट्रक के खलासी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रकों ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक फरार हो गए हैं।
एटा जनपद के थाना मलावन के बिरामपुरा गांव निवासी दयाराम ने बताया कि उसका भतीजा कुशलेश (18) पुत्र गंगाराम उर्फ छैलू ट्रक पर खलासी का काम करता था। बुधवार रात ट्रक में चालक के साथ मौरंग भरने चिकासी घाट आया था। वहां ट्रक का नंबर लगाकर वह घाट पर टहलने लगा।
तभी सामने से आ रहे दो तेज रफ्तार ट्रकों ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सामने से आ रहे दोनों ट्रक एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे। इस वजह से चालक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और उन्होंने युवक को रौंद दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष चिकासी रामकेवल पटेल ने कहा कि मृतक के चाचा दयाराम की तहरीर पर ट्रक चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है। फरार चालकों की तलाश की जा रही है।