{"_id":"612bc5ffff8fc16154791246","slug":"two-teenagers-drowned-in-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: दो किशोर गंगा में डूबे, शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण, पुलिस ने गोताखोरों से शुरू करवाई तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: दो किशोर गंगा में डूबे, शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण, पुलिस ने गोताखोरों से शुरू करवाई तलाश
Sun, 29 Aug 2021 11:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:08 PM IST
सार
कोतवाली प्रभारी गंगाघाट अरविंद सिंह ने बताया कि गोताखोरों की एक टीम लगाकर काफी देर तक गंगा नदी में खोज- बीन कराई पर दोनों किशोरों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्लागंज कोतवाली गंगाघाट के जाजमऊ पुलिस चौकी अंतर्गत चंदन घाट पर गंगा नदी में नहाते समय दो किशोर डूब गए। सुबह से निकले दोनों किशोर जब शाम तक घर नहीं पहुंचे जो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। फिर साथ रहे अन्य साथियों की जानकारी पर परिजन घाट पहुंचे तो दोनों किशोर के कपड़े और चप्पलें मिलीं।
कर्नलगंज, कानपुर निवासी मो. जैब (13) पुत्र मो. अमीन अपने दोस्त मो. साकिब पुत्र मो. शफीक व मोहल्ले के ही अन्य सात साथियों के साथ सुबह घर से घूमने की बात कहकर निकले। लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचे जबकि अन्य साथी घर पहुंच गए।
परिजनों ने जब अन्य किशोरों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों किशोर गंगा में नहाते समय डूब गए जिसके बाद अन्य किशोर घबरा कर चुपचाप घर आ गए। इसके बाद रविवार शाम पांच बजे परिजन घाट पर पहुंचे तो दोनों किशोरों के कपड़े और चप्पल किनारे रखी मिलीं।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी गंगाघाट अरविंद सिंह ने बताया कि गोताखोरों की एक टीम लगाकर काफी देर तक गंगा नदी में खोज-बीन कराई पर दोनों किशोरों का पता नहीं चला। सोमवार को पुन: गोताखोरों की टीम से तलाश कराई जाएगी।