{"_id":"5d5e6b5e8ebc3e6c6a20935a","slug":"two-tantrik-beaten-the-woman-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो तांत्रिकों ने प्रेत बाधा बताकर युवती को पीटकर किया मरणासन्न, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो तांत्रिकों ने प्रेत बाधा बताकर युवती को पीटकर किया मरणासन्न, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा
Thu, 22 Aug 2019 04:03 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Aug 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
यूपी में बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में भूत प्रेत की बाधा बताकर कथित तांत्रिक ने युवती को बुरी तरह पीटकर मरणासन्न कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने दोनों तांत्रिकों को जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के सांडी गांव निवासी अर्चना (19) पुत्री रामकृपाल गुप्ता कुछ दिनों से मानसिक उलझन से परेशान थी।
गांव के कुछ लोगों ने उसे प्रेत बाधा बताकर तांत्रिक से झाडफूंक कराने को कहा। युवती की मां लीलावती उसे लेकर एक देव स्थान पर पहुंची और वहां मौजूद दो युवा उम्र के कथित तांत्रिकों को परेशानी बताई। दोनो तांत्रिकों ने भूत भगाने के नाम पर अर्चना की पिटाई शुरू कर दी। वह पिटाई न करने की गोहार लगाती रही फिर भी उसे पीटना बंद नहीं किया।
बाद में हालत बिगड़ने पर अर्धबेहोशी हालत में उसे मां उसे घर लाई और पिता ने उसे स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, पिता द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गांव के सूरजभान व अरूण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।